बागेश्वर: आगामी नगर पालिका चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने नगर पालिका बागेश्वर अध्यक्ष पद के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में कवि जोशी को चुना हैं।
प्रत्याशी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है,उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा,
“मुझे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नगर पालिका बागेश्वर अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर मैं शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि मैं आपकी आशाओं पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा।”
उन्होंने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से संघर्ष में साथ देने की अपील की और अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कांग्रेस ने आगामी चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की।
बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने कवि जोशी को चुना।
कवि जोशी ने शीर्ष नेतृत्व और संगठन का धन्यवाद करते हुए जनता से समर्थन की अपील की।
यह घोषणा स्थानीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए उत्साहजनक है,आगामी चुनावों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह चयन पार्टी को कितनी मजबूती प्रदान करता है।
पर्वतीय राज्य उत्तराखंड की खबरों के लिए आप सभी का अपना न्यूज़ पोर्टल pahadpan.com,खबरों के लिए संपर्क करें +917409347010,917088829995
Leave a Reply