रामनगर, उत्तराखंड | Pahadpan News
रामनगर क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर चाणक्य की उपाधि पाने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने अपने सटीक रणनीतिक कौशल से विरोधियों को चौंका दिया है। क्यारी टेड़ा ग्राम पंचायत से बिना किसी प्रतिद्वंद्वी के निर्विरोध BDC सदस्य चुने गए संजय नेगी, रामनगर ब्लॉक के पहले BDC सदस्य बनने का गौरव भी प्राप्त कर चुके हैं।
चुनाव मैदान में न तो कोई शोर-शराबा, न प्रचार का हल्ला – और न ही विपक्ष को भनक लगने दी। जब यह खबर आई कि संजय नेगी निर्विरोध चुने गए हैं, तो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गए। जानकार मानते हैं कि पंचायत चुनावों में उनकी मजबूत पकड़ और राजनीतिक सूझबूझ एक बार फिर सामने आ गई है।
स्थानीय लोगों और राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो ब्लॉक प्रमुख पद के सबसे प्रबल दावेदारों में इस बार भी संजय नेगी का नाम सबसे ऊपर है। कई लोग यह भी कहते हैं कि अगला ब्लॉक प्रमुख उनकी राजनीतिक इच्छा का ही परिणाम होगा।
बहरहाल, संजय नेगी की यह चुपचाप लेकिन प्रभावशाली एंट्री रामनगर के पंचायत चुनावों को एक नए और बेहद रोमांचक मोड़ पर ले आई है। अब देखना यह है कि आगे का राजनीतिक समीकरण क्या आकार लेता है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply