उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (U.S.F.) ने की दो महत्वपूर्ण नियुक्तियां

हल्द्वानी, 10 जुलाई 2025

उत्तराखंड के प्रमुख छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (U.S.F.) द्वारा संगठन विस्तार और छात्र हितों की दिशा में दो अहम नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन ने यह नियुक्तियां सार्वजनिक कीं।

 

पहला नियुक्ति आदेश ईशिका आर्य, निवासी हल्द्वानी (जिला नैनीताल), के नाम रहा, जिन्हें कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईशिका आर्य लंबे समय से संगठन से जुड़ी रही हैं और छात्र हित, महिला नेतृत्व तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सक्रिय कार्य कर चुकी हैं। संगठन का मानना है कि उनके नेतृत्व से कुमाऊं क्षेत्र में छात्र संगठित शक्ति को नई दिशा मिलेगी।

 

दूसरी नियुक्ति मुकेश कुमार जोशी, निवासी देवलिखान, अल्मोड़ा, के नाम की गई है, जिन्हें संगठन सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। मुकेश इससे पूर्व कुमाऊं मंडल अध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं और विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन के मूल विचारों और नीतियों के प्रति अडिग रहे। उनकी यह नियुक्ति संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की परंपरा को दर्शाती है।

 

केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन ने बयान में कहा कि “यह नियुक्तियां न केवल संगठन में नेतृत्व के संतुलन को मजबूत करती हैं, बल्कि उन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं जो निष्ठा और सिद्धांतों के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं। U.S.F. केवल पद नहीं देता, विचार और जिम्मेदारी देता है – और उसे निभाने वाले ही परिवर्तन के वाहक बनते हैं।”

 

इन दिनों U.S.F. लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। हाल के महीनों में संगठन ने छात्र मुद्दों, मूल निवास अधिकार, भू-कानून, महिला सुरक्षा, और शिक्षा व्यवस्था जैसे विषयों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। ऐसे में संगठन विस्तार की दिशा में लिया गया यह कदम U.S.F. के भीतर एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

 

संगठन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आगामी छात्र आंदोलनों, छात्र संघ चुनावों और राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर उसकी भूमिका और भी अधिक संगठित, सशक्त और प्रभावशाली रहने वाली है।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!