“जनता के मुद्दे ताक पर, गैरसैंण विधानसभा में नेताओं का नौटंकी सत्र—हंगामा बरकरार, समाधान लापता”

भराड़ीसैंण— उत्तराखंड विधानसभा का दूसरा दिन भी जनता की उम्मीदों पर पानी फेर गया। कांग्रेस विधायकों ने नैनीताल समेत कई जिलों में हुए पंचायत चुनावों में धांधली और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटनाओं पर चर्चा की मांग उठाई। लेकिन सदन बहस का मंच बनने के बजाय हंगामे का अखाड़ा बन गया।

 

कांग्रेस के शोर-शराबे के जवाब में भाजपा विधायकों, जिनमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी शामिल रहे, ने भी पलटवार किया। नतीजा यह हुआ कि बहस मुद्दों पर नहीं, बल्कि आरोप-प्रत्यारोप पर होती रही। जनता के सवाल पीछे छूट गए और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

 

राजधानी गैरसैंण में बैठे विधायक जिस लोकतंत्र को बचाने की कसमें खाते हैं, वही लोकतंत्र उनके आचरण से रोज शर्मसार हो रहा है। सवाल यह है कि आखिर कब सदन वास्तव में जनता की आवाज बनेगा?

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!