हल्द्वानी।
उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (U.S.F.) ने संगठन को और अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के लिए नई केंद्रीय एवं मंडलीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन ने इस मौके पर कहा कि नई टीम छात्र हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करेगी और संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करेगी।
नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी:
श्री चिरंजीव पांडे – केंद्रीय उपाध्यक्ष
श्री विजय कुमार आर्य – केंद्रीय सोशल मीडिया प्रभारी
श्री विश्वास जखमोला – गढ़वाल मंडल अध्यक्ष
श्री मुकेश कुमार जोशी – कुमाऊं मंडल अध्यक्ष
देवेश सेन ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नई कार्यकारिणी संगठन की मजबूती के साथ-साथ छात्र आंदोलनों और उत्तराखंड के व्यापक हितों को नई दिशा देने का कार्य करेगी।
उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन लंबे समय से छात्र अधिकारों और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। नई टीम के गठन के बाद संगठन की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
📞 +917409347010
Leave a Reply