रुद्रप्रयाग।
लंबे समय से जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर चल रही भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का आज परिणाम सामने आ गया। भाजपा प्रत्याशी पूनम कठैत ने जीत दर्ज कर जिला पंचायत अध्यक्ष का ताज अपने नाम किया।
वहीं दूसरी ओर, जखोली विकासखंड में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए बढ़त हासिल की। विनीता चमोली कांग्रेस से ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं। इस तरह रुद्रप्रयाग जिले में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, जबकि जखोली में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर अपने समर्थकों में उत्साह भर दिया।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply