रामनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अवैध हथियारों और असलाह बनाने की मशीन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

रामनगर, नैनीताल:

जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रामनगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अभियुक्त को अवैध हथियारों और असलाह बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक क्राइम/यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुमड़िया डाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अभियुक्त महमूद (35 वर्ष) पुत्र अब्दुल वारिग, निवासी फरीदपुर हजी, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से अवैध हथियार और हथियार बनाने की मशीन समेत कई अन्य सामग्री बरामद की गई।

 

बरामदगी विवरण:

 

01 अदद 12 बोर अवैध बंदूक

 

02 अदद 315 बोर अवैध देशी तमंचे

 

03 अदद 12 बोर के जिंदा कारतूस

 

02 अदद 12 बोर के खोखे कारतूस

 

315 बोर के खोखे कारतूस

 

असलाह बनाने के विभिन्न प्रकार के उपकरण

 

 

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

अभियुक्त के विरुद्ध थाना रामनगर में FIR संख्या 34/2025 धारा 3/5/25/27 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

 

पुलिस टीम:

 

उप-निरीक्षक मौ. यूनुस (रामनगर)

 

उप-निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी, मालधन)

 

उप-निरीक्षक सुनील धानिक (चौकी प्रभारी, पिरूमदारा)

 

कांस्टेबल अशोक काम्बोज

 

कांस्टेबल विजेंद्र सिंह

 

कांस्टेबल विनीत चौहान

 

 

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर अभियान जारी रहेगा और ऐसे अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

खबर सोर्स

(मीडिया सेल, जनपद नैनीताल

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।

📞 +917409347010

📞 +917088829995

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!