उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री धाम क्षेत्र के पास पालीगाड़ में मध्य रात्रि से हो रही भारी बारिश के बाद बादल फटने की घटना सामने आई है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण क्षेत्र में भूस्खलन हुआ, जिसमें काम कर रहे 9 मजदूरों के लापता होने की दुःखद सूचना है।
प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। स्थानीय लोग और राहतकर्मी भी लगातार प्रयासरत हैं।
प्रशासन का सराहनीय प्रयास:
इस विपरीत परिस्थिति में प्रशासन की तत्परता सराहनीय रही है। घटना की सूचना मिलते ही राहत दलों को सक्रिय कर दिया गया। शासन-प्रशासन का त्वरित रिस्पॉन्स कई और जानमाल की हानि को रोकने में मददगार साबित हो सकता है।
ईश्वर से प्रार्थना:
इस भीषण विपदा में लापता लोगों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना करते हुए, हम ईश्वर से सभी की रक्षा की कामना करते हैं।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply