बबलिया क्षेत्र पंचायत सीट से करन नेगी ने चौंकाने वाला लेकिन जनभावना के अनुरूप परिणाम दिया। उन्होंने विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना को चुनावी मैदान में शिकस्त दी। यह परिणाम सिर्फ एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि जनतंत्र की परिपक्व होती सोच का प्रतीक है।
ज्ञात हो कि विधायक महेश जीना अक्सर अपने विवादित बयानों और गालिबाज़ी के लिए राज्यभर में चर्चा में रहते हैं। मगर इस बार जनता ने नारे नहीं, विकास को चुना। इस बदलाव को लोग क्षेत्र की नई दिशा और युवा नेतृत्व की स्वीकार्यता मान रहे हैं।
करन नेगी को क्षेत्र की सेवा हेतु चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह जीत जनआवाज़ की गूंज है, जिसने सत्ता की विरासत को चुनौती दी है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply