अल्मोड़ा जनपद के धौलादेवी ब्लॉक में पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। मतदाताओं ने विकास और नए नेतृत्व की उम्मीद के साथ कई उम्मीदवारों को प्रधान पद के लिए चुना। यहां घोषित नौ ग्राम पंचायतों के परिणाम इस प्रकार हैं:
1. कलौटा से हेमा पाण्ड ने 133 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया।
2. कुमड से गणेश चन्द्र ने 104 वोटों से विजय प्राप्त की।
3. जाजर से महेश चन्द्र जोशी ने 59 वोटों से जीत दर्ज की।
4. कोला से बसन्त बल्लभ ने 51 वोटों के अंतर से सफलता पाई।
5. खौड़ी से सुनीता देवी ने 176 वोटों से प्रधान पद हासिल किया।
6. चौड़ा से पूजा जोशी ने 108 वोटों से जीत दर्ज की।
7. धूरा से मनीषा देवी ने 95 वोटों से विजय प्राप्त की।
8. मलाड़ से बिरेन्द्र सिंह मलारा ने सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 204 वोटों से प्रधान पद अपने नाम किया।
9. धूराटाक से सुरेश चन्द्र जोशी ने 72 वोटों से जीत दर्ज की।
धौलादेवी क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए चुनाव में मतदाताओं ने एक बार फिर लोकतांत्रिक परिपक्वता का परिचय दिया है। विजयी प्रत्याशियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply