चमोली की शान बनीं प्रियंका नेगी, बनीं जिले की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान

गैरसैंण विकासखंड के आदर्श ग्राम सारकोट में इस बार पंचायत चुनाव में इतिहास रच दिया गया। महज 21 साल की उम्र में प्रियंका नेगी ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। वो चमोली जनपद की सबसे कम उम्र की प्रधान बनी हैं।

 

प्रियंका ने हाल ही में राजनीति शास्त्र से स्नातक किया है और अब अपने गांव की बागडोर संभालेंगी। खास बात यह है कि उनके पिता राजेंद्र नेगी इससे पहले दो बार ग्राम प्रधान रह चुके हैं, जिससे उन्हें पंचायत कार्यों की अच्छी समझ विरासत में मिली है।

 

गौरतलब है कि सारकोट गांव को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है, ऐसे में प्रियंका की जिम्मेदारी और भी अहम मानी जा रही है।

 

स्थानीय लोगों में नई ऊर्जा और उम्मीद की लहर है कि युवा नेतृत्व से सारकोट गांव को विकास की नई दिशा मिलेगी।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!