गैरसैंण में सत्र न कराने पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, भुवन कापड़ी कंबल ओढ़कर पहुंचे विधानसभा

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी आज मोटा कंबल ओढ़कर विधानसभा पहुंचे और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी विधायकों को गैरसैंण की ठंड सहन नहीं होती, इसलिए वहां सत्र न करवाकर देहरादून में आयोजित किया गया है।

 

भुवन कापड़ी के इस विरोध प्रदर्शन में अन्य कांग्रेस विधायक भी कंबल ओढ़े नजर आए। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने की घोषणा करने के बावजूद वहां सत्र आयोजित करने से बच रही है।

 

इससे पहले, भुवन कापड़ी ने हाथ-पैर में बेड़ियां डालकर भी विधानसभा में विरोध जताया था। कांग्रेस लगातार गैरसैंण में सत्र कराने की मांग कर रही है, लेकिन सरकार का कहना है कि गैरसैंण विधानसभा में मरम्मत कार्य जारी होने के कारण सत्र देहरादून में किया जा रहा है।

 

सत्तापक्ष के विधायक खजान दास ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वादे के अनुसार अगला ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में ही आयोजित किया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

 

अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं : 

📞 +917409347010

📞 +917088829995

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!