रामनगर।
आज सुबह उत्तराखंड के मरचूला और चिमटा खाल के बीच एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। दो कारों की आमने-सामने टक्कर में सभी यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे में केवल एक बच्चे को हल्की चोट आई है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरियाणा नंबर की एक कार तेज गति और लापरवाही से चल रही थी, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। दूसरी कार दिल्ली नंबर (DL) की थी, जो विपरीत दिशा से आ रही थी।
स्थानीय लोगों और यात्रियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
यातायात विभाग और स्थानीय प्रशासन की अपील:
पहाड़ी इलाकों में वाहन सावधानीपूर्वक और सीमित गति में चलाएं।
मोड़ों पर लम्बा हॉर्न अवश्य दें।
थके होने पर वाहन न चलाएं।
यात्रा से पहले वाहन की जांच कर लें।
संदेश: “जान है तो जहान है”
सभी यात्रियों से निवेदन है कि पहाड़ों में यात्रा के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply