USF में नई नियुक्तियाँ: छात्र संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम

रिपोर्ट: संवाददाता, हल्द्वानी

हल्द्वानी | 9 जुलाई 2025

उत्तराखंड के प्रमुख छात्र संगठन उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (USF) ने मंगलवार को संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत तीन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन द्वारा की गईं, जिनका उद्देश्य संगठन को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाना बताया गया।

 

घोषित नियुक्तियों में सबसे पहले शौर्य पुंडीर का नाम शामिल है, जिन्हें गढ़वाल मंडल अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। टपोनगर (देहरादून) निवासी पुंडीर लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और छात्र मुद्दों पर उनकी स्पष्ट सोच और कार्यशैली को संगठन ने सराहा है।

 

लालकुआं (नैनीताल) निवासी दीपक भारती को USF का नया केंद्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। भारती संगठन की विभिन्न गतिविधियों और अभियानों में लगातार सक्रिय रहे हैं और छात्र हितों के सवालों पर उनकी स्पष्ट पकड़ को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

 

वहीं हल्द्वानी निवासी हर्षप्रिया को संगठन की ओर से केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह शिक्षा और छात्र जागरूकता अभियानों में काफी समय से सक्रिय रही हैं और खासकर महिला छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में अग्रणी रही हैं।

 

इन नियुक्तियों पर टिप्पणी करते हुए USF अध्यक्ष देवेश सेन ने कहा, “हमारे लिए ये नियुक्तियाँ केवल पदभार नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हैं। हमें विश्वास है कि ये साथी संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को मजबूती से आगे ले जाएंगे।”

 

उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन का उद्देश्य राज्य के छात्रों को संगठित कर उनके शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों की रक्षा करना है। संगठन का मानना है कि छात्र राजनीति को केवल नारों से नहीं, बल्कि ठोस कार्य और जिम्मेदारी से बदला जा सकता है।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!