देहरादून:
उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की महिला नेत्री सरस्वती देवी आज अपने साथियों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। आपको बता दें कि रविवार को स्वाभिमान मोर्चा, कांग्रेस, UKD कार्यकर्ता और LUCC पीड़ित महिलाओं ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करते हुए हल्ला बोल आंदोलन किया था।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास पहुँचने से पहले ही रोक लिया और बाद में उन्हें अन्य स्थानों पर छोड़ दिया। इसके बाद सभी आंदोलनकारी देहरादून के दीन दयाल उपाध्याय पार्क पहुंचे और वहीं भारी बारिश के बीच भूख हड़ताल पर बैठ गए।
LUCC घोटाले को लेकर आंदोलनकारी महिलाओं का कहना है कि यह राज्य का एक बहुत बड़ा घोटाला है। सरकार ने उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन पिछले 11 महीनों से सड़कों पर भटकने के बावजूद अब तक संबंधित कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
UKD महिला नेत्री सरस्वती देवी ने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता और सरकार दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं करती।
Leave a Reply