रामनगर विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले मोहान चूकम ग्रामसभा में पंचायत चुनाव के दौरान एक ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिला है। यहां के मतदाताओं ने 25 वर्षों का राजनीतिक रिकॉर्ड तोड़ते हुए बदलाव का निर्णय लिया।
चुनाव परिणामों में पूर्व प्रधान जस्सी राम को 70 वोटों के अंतर से पराजय का सामना करना पड़ा। यह जीत न केवल प्रत्याशी की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह ग्रामीण जनता के परिवर्तन की इच्छाशक्ति को भी दर्शाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि अब वे विकास, पारदर्शिता और नई सोच की उम्मीद में नए नेतृत्व को मौका देना चाहते हैं। यह परिणाम क्षेत्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ माना जा रहा है।
जनता को बधाई और नए नेतृत्व को शुभकामनाएं।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply