उक्रांद को पंचायत चुनाव में बड़ी सफलता, कई क्षेत्रों से शानदार जीत

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के लिए पंचायत चुनाव में राहत और उत्साहभरी खबरें सामने आ रही हैं। पार्टी के कई प्रत्याशियों ने विभिन्न क्षेत्रों से शानदार जीत दर्ज की है।

 

🔸 चमोली जनपद की बोला क्षेत्र पंचायत सीट से उक्रांद प्रत्याशी पंकज पुरोहित ने जीत दर्ज की है। पंकज पुरोहित ने जीत के बाद क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार जताया और विकास के संकल्प को दोहराया।

 

🔸 द्वारीखाल ब्लॉक की हथनूड़ क्षेत्र पंचायत सीट से भी उक्रांद प्रत्याशी मनीष रावत विजयी हुए हैं। मनीष रावत ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत जनविश्वास की जीत है।

 

🔸 पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य उक्रांद श्री चंद्रमोहन सिंह गुसाईं जी को क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। पार्टी के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है।

 

🔸 अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा के डडुली क्षेत्र से जगदीश उप्रेती जी ने प्रधान पद पर जीत हासिल की है। उन्हें इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

 

पहाड़पन इन सभी विजेताओं को जीत की शुभकामनाएं देता है और उम्मीद करता है कि वे क्षेत्र के विकास व जनसेवा में नई मिसाल कायम करेंगे।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!