राठ क्षेत्र से एक दुःखद खबर सामने आई है। ग्राम सलोंन निवासी दिनेश सिंह रावत की तरपालीसैण से दिल्ली जा रही गाड़ी आज लगभग शाम 4 बजे मीरापुर के पास हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जबकि अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
पूरी जानकारी की प्रतीक्षा है। घायल लोगों की कुशलता की हम कामना करते हैं।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply