देहरादून
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। आंदोलकारियों को “सड़कछाप” कहने जैसे विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहे महेंद्र भट्ट को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन हुआ—वह भी सिर्फ महेंद्र भट्ट का। ऐसे में उनका निर्विरोध चयन पहले से ही तय माना जा रहा था। पार्टी नेतृत्व ने इस पर मुहर लगाते हुए उनकी दोबारा ताजपोशी कर दी।
महेंद्र भट्ट अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तराखंड में हो रहे आंदोलनों को “सड़कछाप ड्रामा” करार दिया था, जिसके बाद आम जनता और विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। इसके बावजूद पार्टी ने संगठन की कमान फिर से उन्हीं को सौंपकर साफ संकेत दे दिया है कि वह अपने राजनीतिक संदेश और रणनीति से पीछे हटने के मूड में नहीं है।
भट्ट की नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, अजय भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में और मजबूत होगी।
अब देखना ये होगा कि “सड़कछाप” टिप्पणी से उपजे जनाक्रोश के बीच महेंद्र भट्ट प्रदेश में संगठन को किस दिशा में ले जाते हैं—जनता के करीब या फिर और अधिक विवादों की ओर।
पहाड़पन न्यूज़ | जनता के सवाल, जनता की ज़मीन से
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply