नैनीडांडा ब्लॉक के ग्राम सभा बखरोटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच एक महिला अपने पालतू जानवरों को गौशाला से निकाल रही थी, तभी अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
गांव के समीप रामगंगा नदी से लगे इस इलाके में महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर बाघ उसे घसीट ले गया। बताया जा रहा है कि घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था। शाम को जब महिला का पति घर लौटा तो उसने देखा कि गौशाला के जानवर खुले हुए हैं और घर में कोई नहीं है। खोजबीन करने पर महिला का शव घर के पीछे कोने में मिला।
ग्राम सभा बखरोटी में महज 2-3 परिवार ही रहते हैं, लेकिन घटना के समय महिला और उसके पति के अलावा वहां कोई नहीं था। यह इलाका कार्बेट टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है, जहां अक्सर वन्यजीवों की गतिविधियां देखी जाती हैं।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में गश्त बढ़ाई जाए और बाघ को पकड़ने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। वहीं, प्रशासन ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
📞 +917409347010
Leave a Reply