” 8 साल का मासूम तड़पता रहा 4 घंटे, सिस्टम सोता रहा – सड़क हादसे ने खोली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल”

रामनगर/ पौड़ी गढ़वाल:

गढ़वाल के रसिया महादेव क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ जयपुर से अपने गांव लौट रहे दो परिवार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में एक 8 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी चीखें दिल को झकझोर रही हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों परिवार जयपुर से नऊ गांव (रसिया महादेव) की ओर लौट रहे थे, जब उनकी गाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद घायल जमीन पर पड़े तड़पते रहे, लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था की लचर स्थिति के कारण 4 घंटे बाद तक भी प्राथमिक इलाज नहीं मिल पाया।

 

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत इतनी खराब थी कि घायलों को रामनगर लाना पड़ा, जो कि दुर्घटना स्थल से काफी किलोमीटर दूर है। इतना ही नहीं, 108 एम्बुलेंस भी नैनीडांडा से मंगाई गई, जिससे बहुमूल्य समय बर्बाद हो गया।

 

प्रशासनिक लापरवाही से नाराज़ ग्रामीण

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी रोष है। उनका कहना है कि पहाड़ों में सड़कें तो बनती हैं, लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं आज भी राम भरोसे हैं। यदि समय पर इलाज मिलता, तो घायलों की हालत इतनी गंभीर नहीं होती।

 

रामनगर से दो घायल रैफर, बाकी अब भी इंतजार में

सूत्रों के अनुसार, रामनगर लाए गए घायलों में से दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हल्द्वानी रैफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज रामनगर में ही जारी है, लेकिन चिकित्सा सुविधा और स्टाफ की कमी अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

 

स्वास्थ्य और PWD मंत्री पर सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर उत्तराखंड की पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविकता उजागर कर दी है।

लोग सवाल कर रहे हैं —

क्या PWD मंत्री सतपाल महाराज और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इस ओर ध्यान देंगे?

क्या अनिल बलूनी जैसे जनप्रतिनिधि सिर्फ सोशल मीडिया पर संवेदनाएं जताकर रह जाएंगे?

 

स्थानीय प्रशासन से जल्द मदद और स्थायी समाधान की मांग उठ रही है।

 

Pahadpan इस गंभीर मुद्दे को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!