हल्द्वानी: नगर निगम हल्द्वानी के नव निर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट एवं पार्षदगणों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 7 फरवरी 2025 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा।
यह भव्य आयोजन श्री रामलीला मैदान, हल्द्वानी में दोपहर 1 बजे से होगा। नगर निगम की ओर से आमजन को इस शुभ अवसर पर सादर आमंत्रित किया गया है।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट और पार्षदों की नई टीम
हल्द्वानी नगर निगम चुनाव में जनता ने गजराज सिंह बिष्ट को महापौर पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ विभिन्न वार्डों से चुने गए पार्षदगण भी इस समारोह में शपथ लेंगे। इस नई नगर निगम टीम से शहरवासियों को बेहतर प्रशासन और विकास कार्यों की उम्मीदें हैं।
शहर विकास पर होगा फोकस
हल्द्वानी के नागरिकों को जल निकासी, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक जाम और सड़कों की स्थिति जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नव निर्वाचित महापौर और पार्षदों की प्राथमिकता शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर होगी।
शपथ ग्रहण समारोह में होंगे गणमान्य लोग
इस कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारीगण, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। हल्द्वानी के नए नेतृत्व की यह नई शुरुआत शहर के विकास की दिशा में कितना प्रभावशाली कदम साबित होगी, यह आने वाले समय में साफ होगा।
शहरवासियों को अब इस नई टीम से कार्यशीलता और विकास की नई उम्मीदें हैं।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
📞 +917409347010
📞 +917088829995
Leave a Reply