हल्द्वानी, 16 फरवरी 2025: चोरगलिया पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के परिवहन के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने MVR बैरियर के पास से गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास 103 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार व्यक्ति गुरमीत सिंह (35 वर्ष), निवासी धोराडाम, थाना किच्छा, उधम सिंह नगर, को पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/72 के तहत गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में मुकदमा दर्ज किया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल के आदेशों पर की गई, जिन्होंने सभी थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी थे:
1. हे0कानि0 मलखान सिंह
2. का0 भारत भूषण
3. कानि0 अंकुश चन्याल
पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
📞 +917409347010
📞 +917088829995
Leave a Reply