समाजिक कार्यकर्ता कुसुम लता बौड़ाई ने कहा — “श्रमिकों के अधिकारों का हनन अब बर्दाश्त नहीं होगा”
रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर | 28 मई 2025
रुद्रपुर स्थित TVS श्रीचक्र लिमिटेड टायर फैक्ट्री, जो देशभर में TVS EUROGRIP ब्रांड के टायरों का निर्माण करती है, में वर्षों से कार्यरत श्रमिकों ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर उप श्रम आयुक्त, रुद्रपुर को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम लता बौड़ाई के नेतृत्व में सौंपा गया। श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाया कि वह लंबे समय से श्रम कानूनों की अवहेलना कर रहा है और कर्मचारियों को उनके वैधानिक अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है।
श्रमिकों की मुख्य माँगें:
1. 9 से 12 वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को अब तक स्थायी नियुक्ति नहीं दी गई है। सभी श्रमिकों को अविलंब स्थायी किया जाए।
2. PF, ESI, बोनस, CL, SL, EL जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही हैं।
3. तीन दिन तक की अनुपस्थिति पर वेतन कटौती की जाती है, जिसे तत्काल समाप्त किया जाए।
4. ओवरटाइम का भुगतान केवल 50 प्रतिशत दर से किया जा रहा है, जबकि यह 100 प्रतिशत दर से किया जाना चाहिए।
5. वर्ष 2020 में की गई 8 प्रतिशत वेतन कटौती अब तक वापस नहीं की गई है। इसे तत्काल बहाल किया जाए।
6. समान कार्य के लिए सभी श्रमिकों को समान वेतन दिया जाए।
7. श्रमिकों को 17 प्रकार की त्योहार अवकाश (PL, CL, SL) प्रदान किए जाएं।
कुसुम लता बौड़ाई का वक्तव्य:
सामाजिक कार्यकर्ता कुसुम लता बौड़ाई ने कहा,
“TVS श्रीचक्र फैक्ट्री में श्रमिक वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें उनके मूल अधिकारों से वंचित रखा गया है। श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। यदि सरकार और प्रबंधन ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए, तो हम श्रमिकों के साथ मिलकर सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। यह लड़ाई अब रुकेगी नहीं।”
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply