डोईवाला।
क्षेत्र से एक हैरतअंगेज़ और दर्दनाक घटना सामने आई है। डोईवाला निवासी जितेंद्र नेगी ने रविवार को वीडियो संदेश जारी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
वीडियो में जितेंद्र नेगी कहते हैं – “साथियों, मैं दुनिया छोड़कर जा रहा हूँ”। इसके बाद उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, जितेंद्र लंबे समय से व्यक्तिगत परेशानियों से जूझ रहा था। आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
इस दर्दनाक घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा और आरोपी पदाधिकारी को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। परिजनों ने भी न्याय की गुहार लगाई है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply