नामती_चेटाबगड़ (बागेश्वर), 1 अगस्त 2025
बागेश्वर जिले की नामती_चेटाबगड़ ग्रामसभा से 21 वर्षीय दीक्षा कोश्यारी ने ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। दीक्षा अब जिले की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बन चुकी हैं, और उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
वर्तमान में एम.एससी. (जूलॉजी) की छात्रा दीक्षा कोश्यारी ने न केवल अपने गांव का नाम रोशन किया, बल्कि यह दिखा दिया कि बदलाव लाने के लिए उम्र नहीं, हौसला चाहिए। उनकी जीत युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
चुनाव में दीक्षा ने आत्मविश्वास, मेहनत और दूरदर्शी सोच के दम पर एक मजबूत जनसमर्थन हासिल किया। गांव के विकास को लेकर उनकी स्पष्ट नीतियों और शिक्षा के प्रति जागरूकता ने ग्रामीणों को प्रभावित किया।
दीक्षा की यह जीत यह संदेश देती है कि युवा नेतृत्व अब केवल सपना नहीं, बल्कि एक सशक्त और आवश्यक वास्तविकता बन चुका है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply