हल्द्वानी।
समाज सेवा में अग्रणी वंदे मातरम् ग्रुप के खिलाफ झूठा दुष्प्रचार करने वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को SSP नैनीताल कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की माँग की।
संस्था का कहना है कि कुछ लोग सोशल मीडिया और कुछ मीडिया पोर्टलों के जरिए संस्था की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। हाल ही में, कुछ न्यूज वेबसाइट्स ने वंदे मातरम् ग्रुप के नाम और पोस्टर का इस्तेमाल करते हुए भ्रामक खबरें प्रकाशित की हैं।संस्था ने स्पष्ट किया कि यदि ऐसे पोर्टल तुरंत अपनी खबरें नहीं हटाते, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संस्था की चार प्रमुख माँगें:
1- सोशल मीडिया और कुछ मीडिया पोर्टलों द्वारा गलत खबरें फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
2- पुलिस सार्वजनिक रूप से यह संदेश दे कि संस्था के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी बातें निराधार हैं।
3- साइबर अपराध के तहत इन मामलों की जाँच हो ताकि भविष्य में कोई भी समाजसेवी संस्था इस तरह की साजिश का शिकार न हो।
4-संस्था के नाम और पोस्टर का दुरुपयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
संस्था करेगी मानहानि का केस
संस्था ने स्पष्ट किया कि यदि इस दुष्प्रचार को तुरंत नहीं रोका गया तो वह अफवाह फैलाने वालों और फर्जी खबरें प्रकाशित करने वाले पोर्टलों पर मानहानि का केस दर्ज कराएगी। संस्था ने कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की भी तैयारी कर ली है और जल्द ही संबंधित व्यक्तियों और संगठनों को नोटिस भेजा जाएगा।
संस्था ने कहा– झूठे आरोपों से संस्था को न जोड़ा जाए
संस्था ने यह भी साफ किया कि बीते दिनों संस्था से जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा था, और उनके मेडिकल परीक्षण में कुछ प्रतिबंधित दवाइयाँ पाई गई थीं। यह मामला पूरी तरह व्यक्तिगत है और उसका संस्था से कोई लेना-देना नहीं है। बावजूद इसके, कुछ लोग इस घटना का उपयोग कर पूरी संस्था को निशाना बना रहे हैं, जो कि सरासर गलत है,इसमें कोई दो राय नहीं वह संस्था के मजबूत समाजसेवी सदस्य हैं।
अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी!
संस्था ने दो टूक कहा कि यदि वंदे मातरम् ग्रुप के नाम का दुरुपयोग बंद नहीं किया गया, तो वे मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने को मजबूर होंगे। सोशल मीडिया और न्यूज़ पोर्टलों पर झूठ फैलाने वालों को अब सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि संस्था किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगी।
SSP नैनीताल पर पूरा भरोसा, जल्द होगी कार्रवाई
संस्था को जिले के कप्तान श्री प्रह्लाद सिंह मीणा पर पूरा भरोसा है कि वह संस्था की छवि और उससे जुड़े लगभग 57 हजार वोलंटियर्स को ध्यान में रखते हुए उक्त पत्र पर जल्द से जल्द कार्यवाही करेंगे। संस्था को उम्मीद है कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ ठोस कदम उठाए जाएंगे।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
📞 +917409347010
📞 +917088829995
Leave a Reply