पौड़ी गढ़वाल।
कल दिनांक 25 अगस्त 2025 से लापता चल रहे आशीष नेगी पुत्र श्री दिनेश सिंह नेगी, निवासी चमगांव, ग्रामसभा बाडियू, ब्लॉक पाबौ (जनपद-पौड़ी गढ़वाल) को आखिरकार ढूंढ लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार आशीष उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सकुशल मिल गया है। आशीष के परिजनों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थी और बड़ी संख्या में लोगों ने मदद के लिए पोस्ट को शेयर किया। परिवार ने इस सहयोग और इंसानियत भरे कदम के लिए सभी शुभचिंतकों, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं तथा पुलिस प्रशासन का दिल से धन्यवाद किया है।
परिजनों ने कहा—
“आप सभी के सहयोग से ही आशीष सकुशल मिल सका। हम सब देवतुल्य जनमानस के आभारी हैं।”
यह घटना दिखाती है कि जब समाज एकजुट होकर मदद करता है तो बड़ी से बड़ी मुश्किल आसानी से हल हो सकती है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply