रुद्रप्रयाग में सम्पन्न हुआ उत्तराखंड क्रांति दल का जिला अधिवेशन, नई जिला इकाई की घोषणा

रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) का जिला अधिवेशन आज रुद्रप्रयाग में उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों की मौजूदगी ने इस अधिवेशन को विशेष बना दिया।

 

बैठक में संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़ने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की अस्मिता और मूल निवासियों के अधिकारों की लड़ाई केवल UKD ही मजबूती से लड़ रहा है, और आने वाले समय में दल को जनता के बीच और अधिक सक्रिय किया जाएगा।

 

इस अवसर पर पार्टी की नई जिला इकाई की घोषणा की गई, जिसमें निम्न पदाधिकारी शामिल हैं—

 

जिलाध्यक्ष – आदरणीय सूरत सिंह जिंकवाण (राज्य आंदोलनकारी)

 

उपाध्यक्ष – श्री प्रेम सिंह रावत

 

कार्यकारी अध्यक्ष – श्री सुबोध नौटियाल

 

महामंत्री – श्री अजीत भंडारी

 

 

वरिष्ठ पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. अशुतोष भंडारी ने कहा कि “आज उत्तराखंड गंभीर संकटों से गुजर रहा है। बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य और शिक्षा की बदहाल व्यवस्था जनता को निराश कर रही है। लेकिन उत्तराखंड क्रांति दल ही वह राजनीतिक शक्ति है, जिसने राज्य आंदोलन के समय भी जनता की आवाज को बुलंद किया और आज भी मूल निवासियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है।”

 

नव-नियुक्त पदाधिकारियों के बयान:

जिलाध्यक्ष सूरत सिंह जिंकवाण ने कहा – “राज्य आंदोलन की भावना और बलिदान को हमेशा जीवित रखना ही हमारा संकल्प है। संगठन को गांव-गांव तक ले जाकर जनता की समस्याओं को सबसे पहले उठाया जाएगा।”

 

उपाध्यक्ष प्रेम सिंह रावत ने कहा – “आज का समय संगठन को मजबूत करने का है। मैं हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर दल को जन-जन तक पहुँचाने का काम करूंगा।”

 

कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध नौटियाल ने कहा – “UKD ही वह पार्टी है जो बिना किसी समझौते के जनता की आवाज उठाती है। युवाओं और किसानों के मुद्दों को केंद्र में रखकर हम संघर्ष करेंगे।”

 

महामंत्री अजीत भंडारी ने कहा – “हमारा लक्ष्य संगठन को नई ऊर्जा देना और जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाना है। कार्यकर्ताओं के सहयोग से UKD रुद्रप्रयाग में नई मजबूती हासिल करेगा।”

 

 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नई इकाई का स्वागत करते हुए कहा कि इन पदाधिकारियों के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड क्रांति दल निश्चित रूप से नई ऊँचाइयाँ छुएगा।

 

अधिवेशन का समापन जय पहाड़ जय पहाड़ी और “जय उत्तराखंड” के नारों और जनता के हक़ की लड़ाई को जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!