उत्तराखंड की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम रहा।,रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीतिक विमर्श हुआ। इसी दौरान हिमालयन क्रांति पार्टी के अध्यक्ष ने अपने 100 से अधिक समर्थकों के साथ यूकेडी का दामन थाम लिया। यह कदम पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक संबल माना जा रहा है और इसे इस बात का संकेत भी माना जा रहा है कि जनता एक बार फिर क्षेत्रीय दलों की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब चमोली जनपद के थराली आपदाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे तो उन्हें स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। यह विरोध इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्रीय पार्टियों के प्रति जनता का विश्वास धीरे-धीरे कमज़ोर हो रहा है।
हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि क्या जनता का यह विश्वास क्षेत्रीय दलों के पक्ष में वास्तविक राजनीतिक समर्थन में तब्दील हो पाएगा? उत्तराखंड क्रांति दल पर समय-समय पर कई तरह के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या यूकेडी जनता के भरोसे पर एक बार फिर खरा उतर पाता है या नहीं।
कुल मिलाकर, आज का घटनाक्रम साफ करता है कि उत्तराखंड की राजनीति में आने वाले दिनों में क्षेत्रीय बनाम राष्ट्रीय दलों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply