हल्द्वानी, 10 जुलाई 2025 —
उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन (U.S.F.) इन दिनों संगठन विस्तार की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। छात्र राजनीति को राजनीति का प्रथम चरण मानते हुए U.S.F. उत्तराखंड के युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है। संगठन को लेकर राज्य के युवाओं में भविष्य की बड़ी अपेक्षाएँ देखी जा रही हैं।
इसी क्रम में दो महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गईं हैं।
9 जुलाई को, केंद्रीय अध्यक्ष देवेश सेन ने घोषणा की कि पिथौरागढ़ निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार लस्पाल (पुत्र श्री हीरा राम) को उनकी संगठनात्मक प्रतिबद्धता और नेतृत्व क्षमता के आधार पर U.S.F. का केंद्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
10 जुलाई को, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष इशिका आर्या द्वारा जारी घोषणा पत्र में बताया गया कि श्री दीपक बिष्ट (दीपू ठाकुर), निवासी पंतनगर, ऊधम सिंह नगर को जिला अध्यक्ष – ऊधम सिंह नगर पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके कार्यक्षमता, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए की गई है।
संगठन को विश्वास है कि ये दोनों नियुक्तियाँ न केवल संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी, बल्कि उत्तराखंड के छात्र हितों और सामाजिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएँगी।
U.S.F. का उद्देश्य स्पष्ट है – ‘छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिवर्तित करना’, और यह नियुक्तियाँ उसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply