भीमताल के ओड़ाखान गांव में आवारा पशुओं का आतंक, प्रशासन बना मूकदर्शक

भीमताल: रामगढ़ ब्लॉक के ओड़ाखान गांव में आवारा पशुओं की समस्या ने एक बार फिर ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। यह वही समस्या है जो 2022 के विधानसभा चुनावों में भी चर्चा का विषय बनी थी। उस समय कई प्रत्याशियों ने आवारा पशुओं के लिए गोशाला बनाने जैसे वादे किए थे, लेकिन चुनाव के बाद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

 

अब यह समस्या और गंभीर हो गई है। आवारा पशु सड़कों पर घूमते हैं, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके, न प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस कदम उठाया है।

 

युवा नेता मनोज नेगी ने इस मुद्दे को उठाते हुए सवाल किया कि क्या 2027 के चुनावों में भी सिर्फ वादे ही किए जाएंगे, या फिर कोई समाधान भी निकलेगा?

 

जनता की उम्मीदें और प्रशासन की उदासीनता

लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना भी है। अब देखना यह होगा कि आगामी चुनावों में नेता इस समस्या को लेकर कितने गंभीर होते हैं या फिर वही पुराने वादे दोहराए जाएंगे।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

 

अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।

📞 +917409347010

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!