भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर हो रहा जबरदस्त विरोध

उत्तराखंड में भाजपा नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ‘साले पहाड़ी’ वाले बयान के बाद जहां विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की चुप्पी सवालों के घेरे में थी, अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।

 

महेंद्र भट्ट ने कहा है कि सोशल मीडिया पर जो भी लोग टिप्पणियां कर रहे हैं, वे सभी दोषी हैं और राज्य में वैमनस्यता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वे मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाए।

 

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि भाजपा नेता आखिर जनता की आवाज को कुचलने पर क्यों आमादा हैं? क्या आम जनता को सवाल उठाने का हक नहीं है?

 

पहले मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का विवादित बयान, फिर विधानसभा अध्यक्ष की चुप्पी और अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का तानाशाही भरा रुख—क्या उत्तराखंड में जनता की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर खतरा मंडरा रहा है?

 

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

 

अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।

 

📞 +917409347010

📞 +917088829995

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!