भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या, आरोपी अजहर त्यागी फरार – पुलिस जांच में जुटी

देहरादून | पहाड़पन न्यूज़ ब्यूरो

देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत डीबीआईटी कॉलेज तिराहे के पास उस समय हड़कंप मच गया जब भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मुजफ्फरनगर निवासी अजहर त्यागी पर है, जो मौके से फरार हो गया है।

 

खबर सार

पीड़ित रोहित नेगी, मूल रूप से विकासनगर सहसपुर के तिलवाड़ी गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले किसी बात को लेकर उनका आरोपी से विवाद हुआ था। रोहित नेगी जब बोलोरो गाड़ी से घर लौट रहे थे, तब रास्ते में उन पर हमला किया गया और गोली मार दी गई। यह वारदात दिनदहाड़े हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

घटना डीबीआईटी कॉलेज तिराहे के पास की है और यह इलाका थाना प्रेमनगर के अंतर्गत आता है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

क्या है आरोपी का बैकग्राउंड?

सूत्रों के मुताबिक, अजहर त्यागी देवभूमि कॉलेज, नौगांव का छात्र बताया जा रहा है और उसका संबंध खनन माफिया से भी जोड़ा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजहर पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

 

सियासी प्रतिक्रिया और जनता का आक्रोश

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल पैदा कर दी है। जनता और स्थानीय संगठनों ने सवाल उठाए हैं कि जब भाजपा अपने पूर्व मंडल अध्यक्ष को भी सुरक्षा नहीं दे पा रही, तो आम जनता की सुरक्षा की गारंटी कैसे दी जा सकती है?

 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि राज्य में 12 वर्षों से सत्ता में होने के बावजूद भाजपा अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस ढांचा नहीं खड़ा कर पाई है।

 

क्या फिर वही चुनावी ढोल?

घटना के बाद यह बहस फिर से तेज हो गई है कि क्या हर बार चुनावों से पहले “हिंदू खतरे में हैं” जैसे नारों के सहारे सियासत करने वाली भाजपा, अब रोहित नेगी जैसे अपने कार्यकर्ताओं की हत्या पर भी केवल राजनीतिक रोटियां सेंकेगी?

 

न्याय की मांग और पुलिस की कार्रवाई

रोहित नेगी के परिवार और समर्थकों ने दोषी की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और घटना की तह तक जाया जाएगा।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!