भाजपा के पूर्व विधायक की दूसरी शादी पर उठे सवाल, यूसीसी कानून की उड़ रही धज्जियाँ?

देहरादून: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद यह पहली बार है जब भाजपा के एक पूर्व विधायक की निजी ज़िंदगी को लेकर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक वीडियो प्रेस वार्ता में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने फिल्म अभिनेत्री उर्मिला सनावर के साथ अपने वैवाहिक संबंधों की घोषणा की। उन्होंने कहा, “उर्मिला मेरी धर्मपत्नी हैं…” जबकि यह पहले से ज्ञात है कि उनकी एक पत्नी पहले से हैं।

 

इस प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। यूसीसी कानून लागू करने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्या यह कानून केवल आम जनता पर लागू होगा या भाजपा नेताओं पर भी समान रूप से लागू होगा?

 

मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लुसन टोडरिया ने फेसबुक पर टिप्पणी की:

“भाजपा सरकार के यूसीसी के नतीजे आने शुरू हो गए, भाजपा नेता ही अवैध संबंध में रहने लगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी बताएं कि क्या भाजपा नेताओं को लिव-इन में रहने, दूसरी शादी करने की खुली छूट है?”

 

गौरतलब है कि धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता कानून को पारित कर यह दावा किया था कि यह सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होगा, जिससे बहुविवाह, अवैध संबंध और धार्मिक आधार पर भेदभाव समाप्त होगा।

 

अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व और मुख्यमंत्री धामी इस पूरे मामले पर क्या रुख अपनाते हैं, और क्या कानून का पालन अपने ही नेताओं पर भी सुनिश्चित किया जाएगा।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!