भराड़ीसैंण सत्र का पहला दिन हंगामेदार, सीएम धामी ने पेश किया ₹5315 करोड़ का अनुपूरक बजट

9 विधेयक भी सदन में रखे गए, विपक्ष ने जमकर किया हंगामा

 

पहाड़पन न्यूज भराड़ीसैण

भराड़ीसैंण — उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र मंगलवार से भराड़ीसैंण में शुरू हुआ, जिसका पहला ही दिन भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया। जैसे ही सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष ने कानून-व्यवस्था, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों ने सदन की टेबल तक पलट दी, जिसके चलते कार्यवाही को सात बार स्थगित करना पड़ा।

 

इस अफरातफरी के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में ₹5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसके साथ ही सरकार की ओर से नौ प्रमुख विधेयक भी सदन पटल पर रखे गए।

 

सदन में पेश हुए 9 विधेयक

 

उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक

 

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक

 

धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक

 

निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक

 

साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक

 

अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक

 

समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक

 

पंचायती राज संशोधन विधेयक

 

लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक

 

विपक्ष पर बरसे सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा—

“हम बहस और चर्चा के लिए तैयार थे, लेकिन विपक्ष ने लोकतंत्र को बाधित किया। जनता सब देख रही है। विपक्ष हर हार के बाद EVM या सरकार को दोषी ठहराता है। भाजपा को पंचायत से लेकर लोकसभा तक जनता का आशीर्वाद मिला है और यही विपक्ष की हताशा का कारण है।”

 

सत्र की कार्यवाही अब बुधवार सुबह 11 बजे से फिर शुरू होगी।

 

₹5315 करोड़ के अनुपूरक बजट की प्रमुख झलकियां

 

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास

 

आपदा न्यूनीकरण निधि : ₹13 करोड़

 

प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु : ₹5 करोड़

 

जोशीमठ व अन्य आपदा क्षेत्रों में राहत कार्य : ₹263.94 करोड़

 

पुनर्निर्माण हेतु ज़िलाधिकारियों को सहायता : ₹13 करोड़

 

ऊर्जा और पर्यावरण

सोलर पैनल आधारित योजनाएं : ₹25 करोड़

 

विद्युत ट्रैफिक सब्सिडी : ₹125 करोड़

 

ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड न्यूनीकरण : ₹23.66 करोड़

 

हिमालयी भूकंप जोखिम न्यूनीकरण : ₹5 करोड़

 

परिवहन एवं सड़क विकास

ग्रामीण सड़कों हेतु (PMGSY) : ₹40 करोड़

 

रिंग रोड परियोजना हेतु भूमि अधिग्रहण : ₹925 करोड़

 

नंदा देवी राजजात यात्रा मार्ग निर्माण : ₹40 करोड़

 

पर्वतीय बस संचालन में घाटे की भरपाई : ₹10 करोड़

 

स्वास्थ्य व महिला सशक्तिकरण

 

पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन : ₹25.55 करोड़

 

मातृत्व लाभ योजना : ₹15 करोड़

 

महिला स्वरोजगार योजना : ₹10 करोड़

 

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, चंपावत : ₹50 करोड़

 

शिक्षा व प्रशिक्षण

 

विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य सामग्री : ₹20 करोड़

 

टाटा टेक्नोलॉजी मॉडल : ₹20 करोड़

 

प्रशिक्षण शिविर : ₹6 करोड़

 

 

पर्यटन और सांस्कृतिक संरक्षण

 

हरिद्वार व ऋषिकेश को विशेष पर्यटन नगर : ₹50-50 करोड़

 

पर्यटन स्थलों के आंतरिक मार्गों का सुदृढ़ीकरण : ₹25 करोड़

 

मानसखंड माला मिशन : ₹15 करोड़

 

 

अन्य प्रमुख प्रावधान

 

सूचना विभाग द्वारा प्रचार-प्रसार : ₹120 करोड़

 

पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण : ₹188.55 करोड़

 

पुलिस आवास निर्माण : ₹60 करोड़

 

पेयजल परियोजनाएं : ₹90 करोड़

 

उत्तराखंड शहीद कोष : ₹2.5 करोड़

 

 

कुल मिलाकर, सरकार ने इस अनुपूरक बजट के जरिए आपदा प्रबंधन, आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यटन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। अब देखना ये होगा कि सरकार कितना कार्य करती है कितनी नही…

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!