देहरादून
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य सचिव से भेंट कर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मोर्चा ने लंबे समय से सड़क से लेकर न्यायालय और जेल तक बेरोजगारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में मिली बड़ी जीत — आउटसोर्स और संविदा के तहत नई नियुक्तियों पर रोक — के लिए मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही, मोर्चा ने हाल ही में विद्युत दरों में हुई वृद्धि को कम करने का आग्रह किया और जल जीवन मिशन के तहत घटिया गुणवत्ता वाले कार्यों के चलते जल आपूर्ति में आ रही समस्याओं को लेकर जांच कमेटी गठित करने की मांग रखी।
मोर्चा ने ऊर्जा निगमों में अधिकारियों को लगातार सेवा विस्तार देने की परिपाटी समाप्त कर विभागों में नई नियुक्तियों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
मुख्य सचिव ने मोर्चा की विभिन्न मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
📞 +917409347010
Leave a Reply