बिग ब्रेकिंग:-गैरसैंण भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व फौजी का ऐलान आज शाम से अब बंद करेंगे बात,अब मौन साधना

गैरसैंण में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग को लेकर चल रही भूख हड़ताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

 

यहां 11 मार्च से भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिक भुवन सिंह कठायत ने बड़ी घोषणा की हैं उन्होंने कहा हैं कि आज शाम 5 बजे से वह अब भूख हड़ताल के साथ मौन धारण भी कर लेंगे उन्होंने कहा सरकार सुन नहीं रही और मंत्री की बर्खास्त नहीं कर रही इसलिए स्वाभिमान अपमानित होने के बाद अब बोलने के लिए कुछ नहीं रहा,इसलिए अब वह किसी से भी बात नहीं करेंगे और अपने प्राणों का त्याग देंगे।

 

वहीं पहले से ही सैनिक पुत्री कुसुम लता बौड़ाई भी पहले से मौन होकर भूख हड़ताल पर बैठी हैं,स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उनका एवं दूसरे आंदोलनकारी किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय का सुगर लेवल डाउन होने लगा हैं।

 

किसान पुत्र कार्तिक उपाध्याय ने कहा स्वाभिमान के बिना जीवित नहीं रहा जा सकता या तो अब धामी सरकार की अपने मंत्री को कुर्सी से हटाना होगा या फिर हमारे मरने का इंतजार करना होगा।

 

अब देखना होगा कि भूख हड़ताल के साथ ये मौन धारण करना किस हद तक उत्तराखंड सरकार को हिला पाता हैं। उन्होंने यह भी कहा हैं कि वह सिर्फ अपने दो साथी आंदोलनकारी से वार्ता करेंगे।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

 

अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।

 

📞 +917409347010

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!