मानसून के मद्देनज़र चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा फैसला लिया गया है। 17 जून से ऋषिकेश-बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे पर रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यह निर्णय पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित भूस्खलन, भारी वर्षा और जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और अनावश्यक जोखिम से बचें। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा और स्थिति की समीक्षा के बाद ही कोई बदलाव किया जाएगा।
चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे यात्रा की योजना इस समय सीमा को ध्यान में रखते हुए बनाएं। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और पुलिस सहायता ले सकते हैं।
पहाड़ों में यात्रा करते समय सावधानी बरतें, प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply