उत्तराखंड सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधन कमेटी के सदस्यों और अन्य प्रतिनिधियों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 25 फरवरी 2025 को मतदान और मतगणना होगी, यदि आवश्यक हुआ तो उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
12 फरवरी से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया
चुनाव प्रक्रिया 12 फरवरी 2025 से प्रारंभ होगी, जिसमें निर्वाचन कार्य योजना की घोषणा एवं प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न चरणों में चुनावी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
निर्वाचन कार्यक्रम (समय सहित) इस प्रकार है:
12 फरवरी 2025 – निर्वाचन कार्य योजना की घोषणा एवं प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रदर्शन (समिति मुख्यालय, प्रातः 10:30 बजे)
13 फरवरी 2025 – प्रारंभिक मतदाता सूची पर आपत्तियों का आमंत्रण (समिति मुख्यालय, प्रातः 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक)
14 फरवरी 2025 – आपत्तियों का निस्तारण एवं अन्तिम मतदाता सूची का निराकरण (समिति मुख्यालय, अपराह्न 3 बजे तक)
15 फरवरी 2025 – अन्तिम मतदाता सूची का प्रदर्शन (समिति मुख्यालय, प्रातः 10 बजे से)
16 फरवरी 2025 – नामांकन पत्रों की बिक्री तथा दाखिल करना (समिति मुख्यालय, प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)
17 फरवरी 2025 – नामांकन पत्रों की जाँच (समिति मुख्यालय, प्रातः 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक)
18 फरवरी 2025 – नाम वापसी हेतु आवेदन प्राप्त करना (समिति मुख्यालय, प्रातः 10 बजे से अपराह्न 12 बजे तक)
18 फरवरी 2025 – आपत्तियों का निस्तारण (समिति मुख्यालय, अपराह्न 2 बजे तक)
19 फरवरी 2025 – अन्तिम नामांकन सूची का प्रदर्शन (समिति मुख्यालय, प्रातः 10 बजे)
20 फरवरी 2025 – चुनाव चिह्न आवंटन (समिति मुख्यालय, प्रातः 10 बजे)
21 फरवरी 2025 – मतदान की सूची का प्रदर्शन एवं चुनाव चिन्हों का आबंटन (समिति मुख्यालय, प्रातः 10 बजे)
24 फरवरी 2025 – मतदान (यदि आवश्यक हुआ) (समिति मुख्यालय, प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे तक)
24 फरवरी 2025 – मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम घोषणा (समिति मुख्यालय, मतदान समाप्त होने के तुरंत पश्चात)
25 फरवरी को होंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव
प्रबंधन कमेटी के चुनाव संपन्न होने के बाद 25 फरवरी को समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। इस दिन नामांकन पत्र दाखिल करने, जांच, नाम वापसी, अंतिम सूची प्रकाशन और चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
25 फरवरी 2025 – नामांकन पत्रों की बिक्री तथा दाखिल करना (समिति मुख्यालय, प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक)
25 फरवरी 2025 – नामांकन पत्रों की जाँच (समिति मुख्यालय, प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक)
25 फरवरी 2025 – नाम वापसी हेतु आवेदन प्राप्त करना (समिति मुख्यालय, अपराह्न 12 बजे से 1 बजे तक)
25 फरवरी 2025 – अन्तिम नामांकन सूची का प्रदर्शन (समिति मुख्यालय, अपराह्न 1 बजे)
25 फरवरी 2025 – चुनाव चिह्न आवंटन (समिति मुख्यालय, अपराह्न 2 बजे से 3 बजे तक)
25 फरवरी 2025 – मतदान की सूची का प्रदर्शन एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन (समिति मुख्यालय, सायं 4 बजे से 5 बजे तक)
25 फरवरी 2025 – मतदान (यदि आवश्यक हुआ) (समिति मुख्यालय, मतदान समाप्त होने के तुरंत पश्चात)
25 फरवरी 2025 – मतगणना (समिति मुख्यालय, मतदान समाप्त होने के तुरंत पश्चात)
25 फरवरी 2025 – निर्वाचन परिणाम घोषणा (समिति मुख्यालय, मतदान समाप्त होने के तुरंत पश्चात)
देहरादून से हुआ चुनाव कार्यक्रम जारी
यह चुनाव कार्यक्रम सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण, उत्तराखंड द्वारा 25 जनवरी 2025 को जारी किया गया है। यह चुनाव राज्यभर की बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधन कमेटियों और अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए आयोजित किया जा रहा है।
सहकारी समितियों के इस चुनावी प्रक्रिया पर पहाड़पन की विशेष नजर बनी रहेगी।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।
📞 +917409347010
📞 +917088829995
Leave a Reply