पुलिस ने रामनगर गोलीकांड का किया खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार – तमंचा व स्कूटी बरामद

रामनगर, नैनीताल | रामनगर में दिनांक 7 जून 2025 को गैस गोदाम के पास गोली चलाकर युवक मुकुल आर्या की हत्या का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी समेत कुल 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और दो स्कूटी भी बरामद की है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 5:40 बजे कुछ युवकों ने मुकुल आर्या पर जानलेवा हमला कर उसे गोली मार दी थी। घायल मुकुल की तहरीर पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 202/25 के अंतर्गत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मुख्य आरोपी ईशान उर्फ पव्वा निवासी शक्तिनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर इस घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। क्षेत्राधिकारी श्री सुमित पांडे और कोतवाल श्री अरुण कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नयाल के नेतृत्व में गठित टीम ने CCTV फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर 9 जून को पिरुमदारा के पास 64 नंबर गेट से मुख्य आरोपी ईशान उर्फ पव्वा और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. ईशान उर्फ पव्वा पुत्र मोहम्मद सावेज – शक्तिनगर, रामनगर

 

 

2. फरदीन पुत्र हसन – तेलीपुरा रोड, चिल्किया

 

 

3. मोहम्मद फारूख पुत्र मोहम्मद सलीम – ताज मस्जिद के पास, खताड़ी

 

 

4. मोहम्मद बिलाल पुत्र नादिर खान – ईदगाह, खताड़ी

 

 

5. अर्श पुत्र नसीम – शक्तिनगर

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर), और घटना में प्रयुक्त दो स्कूटी (UK19B2215 और UK18B0846) बरामद की हैं। फरार आरोपी रेहान अंसारी की तलाश जारी है।

 

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज सिंह नयाल

 

उपनिरीक्षक जोगा सिंह

 

उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा

 

कांस्टेबल विपिन शर्मा

 

कांस्टेबल संजय सिंह

 

कांस्टेबल विजेंद्र सिंह

 

कांस्टेबल मोहम्मद राशिद

 

रामनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में जनता ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने शेष आरोपियों की तलाश जारी रखते हुए कहा है कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!