पहाड़ी गीतों से पहचान बनाने वाले लच्छू पहाड़ी अब चुनावी मैदान में, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से करेंगे दावेदारी

गढ़खेत/रियूणी, 28 जून।

लोकगायन और पहाड़ी वीडियो एल्बम्स में अभिनय कर उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में खास पहचान बना चुके लक्ष्मण कुमार उर्फ लच्छू पहाड़ी अब चुनावी राजनीति में किस्मत आजमाने जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) पद से चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की है।

 

ग्राम पंचायत जैसर रियूणी के गढ़खेत और लखमार क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर लच्छू पहाड़ी ने जनता से सीधा संवाद शुरू कर दिया है। वर्षों से पहाड़ी संस्कृति, बोली और जन-मनोरंजन से जुड़े रहे लच्छू अब समाज के मुद्दों को संस्थागत स्तर पर उठाने के पक्षधर हैं।

 

अपने पोस्टर में खुद को “भावी प्रत्याशी” बताते हुए उन्होंने पंचायत क्षेत्र के युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों को प्राथमिकता देने की बात कही है।

 

स्थानीय लोग लच्छू को मिलनसार, व्यवहारिक और संस्कृति से जुड़ा चेहरा मानते हैं। उनका चुनाव मैदान में उतरना गढ़खेत क्षेत्र में एक नया सामाजिक संदेश भी माना जा रहा है — “संस्कृति से सेवा की ओर”।

 

अब देखना होगा कि क्या जनता लोकप्रियता और लोकसेवा के इस मेल को स्वीकार करते हुए उन्हें अपने प्रतिनिधित्व का मौका देती है या नहीं।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!