नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला: एक समुदाय विशेष का बुजुर्ग ठेकेदार गिरफ्तार, शहर में आक्रोश, बाजार बंद

नैनीताल, उत्तराखंड। देवो की भूमि उत्तराखंड के नैनीताल में एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद शहर में तनाव और जनाक्रोश का माहौल है। पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी उस्मान, जो एक स्थानीय ठेकेदार बताया जा रहा है, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, यह घटना 12 अप्रैल की है और इसकी शिकायत बुधवार शाम को पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को पैसों का लालच देकर अपनी कार में बुलाया और वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 

शहर में भड़का जनाक्रोश, बाजारों में बंदी

घटना की जानकारी फैलते ही मंगलवार रात से ही शहर में जनाक्रोश शुरू हो गया। कोतवाली के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने एक समुदाय विशेष की दुकानों और प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए भी देखे गए।

 

बुधवार को स्थानीय संगठनों, वकीलों और व्यापारियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 

प्रमुख मांगें:

 

आरोपी के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई।

 

आरोपी की संपत्ति जब्त कर सार्वजनिक रूप से दंडित किया जाए।

 

नैनीताल में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का तत्काल सत्यापन हो।

 

प्रशासन में नागरिकों की भागीदारी बढ़े और निगरानी समिति का गठन किया जाए।

 

 

पर्यटकों को भी हुई परेशानी, प्रशासन सतर्क

घटना के विरोध में तल्लीताल और मल्लीताल के बाजार बंद रहे। होटल और रेस्टोरेंट बंद होने से पर्यटकों को परेशानी हुई, हालांकि व्यापार मंडल ने पर्यटकों के लिए अस्थायी लंगर की व्यवस्था की।

 

संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल और मंडलायुक्त दीपक रावत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

 

सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

पुलिस (सिटी) अधीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि खुफिया इकाइयां सक्रिय हैं और शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने आमजन और पर्यटकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

अब पहाड़पन पर आप अपने व्यवसाय का भी प्रचार-प्रसार कर सकते हैं।

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!