नेत्र दिव्यांग छात्रों ने गीत के माध्यम से दी राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं, भावुक हुईं द्रौपदी मुर्मू

देहरादून, 20 जून —

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD) का दौरा किया। इस दौरान नेत्र दिव्यांग छात्रों ने उन्हें एक विशेष गीत — “बार-बार दिन ये आये…” — समर्पित कर भावभीनी शुभकामनाएं दीं।

 

छात्रों की सुर और संवेदना से भरी प्रस्तुति ने वातावरण को भावुक कर दिया। गीत सुनते हुए राष्ट्रपति मुर्मू खुद को रोक नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों की कला और जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए बेहद अविस्मरणीय रहेगा।

 

इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी, शिक्षक और अनेक गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!