धारी ब्लॉक प्रमुख की सीट को सामान्य घोषित करने की उठी मांग, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट के नेतृत्व में सौंपी गयी आपत्ति

धारी (नैनीताल), 16 जून 2025 – धारी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले इनत्तरसाल ग्राम के ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख की सीट को सामान्य (अनारक्षित) घोषित किए जाने की मांग को लेकर ज़िला पंचायत राज अधिकारी, नैनीताल को एक आपत्ति सौंपी है है। इस मांग का नेतृत्व एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष नीरज बिष्ट ने किया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से महिला आरक्षण लागू होने के कारण स्थानीय योग्य पुरुष उम्मीदवारों को नेतृत्व का अवसर नहीं मिल पा रहा है। आपत्ति में उल्लेख किया गया है कि—

 

 

“धारी क्षेत्र के लोग बार-बार यह मांग उठा रहे हैं कि ब्लॉक प्रमुख का पद अनारक्षित (सामान्य पुरुष) किया जाए, ताकि क्षेत्र के पुरुष प्रतिनिधियों को भी पंचायत स्तर पर भागीदारी का अवसर मिल सके।”

 

पूर्व छात्र नेता नीरज बिष्ट ने बताया कि लगातार तीन से चार पंचायती चुनावों में ब्लॉक प्रमुख की सीट महिला आरक्षित रही है, जिससे युवाओं में आक्रोश है। इस बार पंचायतों के परिसीमन के दौरान सीट को सामान्य घोषित करना न्यायोचित होगा।

 

आपत्ति देने वाले प्रमुख ग्रामीण:

करन पंत

 

पंकज बिष्ट

 

विक्की बिष्ट

 

सॉफन सिंह

 

गोपाल सिंह

 

दीपक बिष्ट

 

मोनू नेगी

 

सुरजीत वर्मा

 

दीपक गौलानी

 

 

प्रमुख मांगें:

1. आगामी पंचायती चुनावों में धारी ब्लॉक प्रमुख की सीट को अनारक्षित (सामान्य) घोषित किया जाए।

 

 

2. पंचायत व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

नीरज बिष्ट, जो कि एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं, ने इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाने की चेतावनी दी है अगर प्रशासन समय रहते निर्णय नहीं लेता।

 

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि सरकार और प्रशासन उनकी मांग को गंभीरता से लेकर न्यायोचित कार्रवाई करेगा।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!