रामनगर। रविवार 17 अगस्त 2025 की सुबह बंबाघेर क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, लगभग सुबह 11:00 बजे बंबाघेर निवासी मदन कश्यप (पुत्र घुर्रे कश्यप) मछली पकड़ने के लिए कोसी नदी गए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में फिसलकर डूब गए।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ। उप जिलाधिकारी (SDM) रामनगर की उपस्थिति में SDRF की टीम ने सर्च अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद SDRF ने हनुमान धाम के पीछे कोसी नदी से मदन कश्यप का शव बरामद किया।
फिलहाल अग्रिम कार्यवाही हेतु शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। इस दुखद हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply