दिल्ली से देघाट आ रहा वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, एक गंभीर घायल — भतरोजखान क्षेत्र में SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

उत्तराखंड: एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली से देघाट (तिमली) की ओर जा रहा वाहन संख्या UK19TA2494 अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

 

वाहन में सवार दो लोग थे —

मोहित पुत्र चन्दन सिंह (27 वर्ष): इस भीषण हादसे में मोहित की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

सुरेश कुमार पुत्र बहादुर राम (40 वर्ष): गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रामनगर रेफर किया गया है।

 

दोनो व्यक्ति तिमली (देघाट) क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह हादसा पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो गया है। मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं सुरेश की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है।

 

प्रशासन व पुलिस टीम मौके पर मौजूद है, राहत व बचाव कार्यों के साथ कानूनी प्रक्रिया भी जारी है।

हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।

भतरोजखान में टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत – SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

 

जनपद अल्मोड़ा के भतरोजखान क्षेत्र से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर (UK19TA-2494) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

 

SDRF को यह सूचना जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से प्राप्त हुई, जिसके बाद पोस्ट भिकियासैंण से उपनिरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। इनमें से एक, सुरेश कुमार पुत्र श्री बहादुर राम, निवासी दिल्ली, को स्थानीय लोगों व जिला पुलिस की सहायता से घायल अवस्था में बाहर निकाल कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। वहीं, दूसरे व्यक्ति मोहित कुमार पुत्र श्री चंदन राम, निवासी तिमली, अल्मोड़ा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

SDRF टीम ने मृतक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया और आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस को सुपुर्द किया। टीम ने घटनास्थल पर गहन सर्चिंग भी की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य व्यक्ति वाहन में फंसा न हो।

 

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षित वाहन संचालन की आवश्यकता की ओर इशारा करता है।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!