थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर

चमोली: उत्तराखंड की राजनीति से एक दुखद खबर आई है। थराली की पूर्व विधायक और चमोली की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का शुक्रवार देर रात देहरादून के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और दिल्ली व देहरादून के विभिन्न अस्पतालों में उनका उपचार चल रहा था।

 

मुन्नी देवी शाह के निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक, सामाजिक और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने वाली मुन्नी देवी शाह को क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसंपर्क के लिए जाना जाता था। उनके निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।

 

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग स्थित संगम तट पर किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचेंगे।

 

पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!

📞 +917409347010

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!