तीलू रौतेली और शैलेश मटियानी पुरस्कार की घोषणा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगी सम्मानित

देहरादून।

उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष तीलू रौतेली राज्य सम्मान और शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इन महिलाओं को 4 सितंबर को देहरादून स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा।

 

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी क्षमता से अधिक कार्य कर रही हैं और उन्होंने समाज में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि इन बहनों को सशक्त करना सरकार की जिम्मेदारी है और इनके योगदान का उचित श्रेय इन्हें मिलना चाहिए।

 

वहीं शिक्षा विभाग ने भी शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2024 की घोषणा की है। इस वर्ष कुल 13 शिक्षकों को यह सम्मान दिया जाएगा। इनमें प्राथमिक, माध्यमिक, प्रशिक्षण संस्थान और संस्कृत शिक्षा के शिक्षक शामिल हैं। इन सभी को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

 

सरकार का उद्देश्य इन पुरस्कारों के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक योगदान को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!