देहरादून।
जन अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ललित श्रीवास्तव एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में अपने दर्जनों समर्थकों सहित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ समाजसेवी डीएस रावत और अनुज गोदियाल ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल और प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने सभी नए सदस्यों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी की ओर से वर्तमान में चलाए जा रहे सघन सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोग रोज़ पार्टी से जुड़ रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने इस मौके पर कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी धर्म, जाति या क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं करती, बल्कि केवल जनहित के मुद्दों पर काम करती है। इसी विचारधारा से प्रेरित होकर ललित श्रीवास्तव ने पार्टी का दामन थामा है।
अपने संबोधन में ललित श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं का पलायन रोकना, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दे उनकी प्राथमिकता में रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने किया।
इस मौके पर अमित पासवान, मोहित शर्मा, पंकज धीरज, अंकित, रोहित पासवान, दक्ष, नीरज, अदिति, संजय, मानव समेत कई युवा पार्टी में शामिल हुए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोटियाल, संगठन सहसचिव राजेंद्र सिंह गुसाई, जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुसांई, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शशि रावत, जिला संगठन महामंत्री दया राम मनोरी, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद गोस्वामी, मंजू रावत, शांति चौहान, ऋषिका चौहान, रजनी कुकरेती, शोभित भद्री, सुमित्रा जोशी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पहाड़पन की खबरें आपको कैसी लगती हैं? हमें व्हाट्सएप पर अवश्य साझा कीजिए!
📞 +917409347010
Leave a Reply